फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kaee jagah avaidh bhandaaran kee soochana ke baad bhee nahin pahunchee teem

कई जगह अवैध भंडारण की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम

Sat, 04 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
kaee jagah avaidh bhandaaran kee soochana ke baad bhee nahin pahunchee teem
मौरंग के ढेरों को समतल करती पोकलैंड मशीन। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में मौरंग के भंडारण लाइसेंस की जांच के बाद शुक्रवार को निदेशालय की टीम लौट गई। मामले की जांच रिपोर्ट निदेशालय को सौंपी जाएगी। टीमों को जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं। कुछ जगहों पर बड़े भंडारण की सूचना के बाद भी जांच टीम का न पहुंचना सवाल भी खड़े कर रहा है। टीम के आने से एक दिन पहले थरियांव में मौरंग का बड़ा अवैध भंडारण पकड़ा भी गया था।
विज्ञापन

जिले की खदानों में खनन कार्य बंद होने के बाद डंप चालू किए जाने है। डंप के 21 लाइसेंस स्वीकृत किए गए हैं। डंप की जांच के लिए निदेशालय से गठित टीम गुरुवार को आई थी। टीम के आने से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है। टीम के आने की सूचना के बाद से कारोबारियों डंप में हेराफेरी का काम चालू हो गया था। पोकलैंड मशीनें लगाकर पहाड़ की तरह लगे डंप समतल किए जाने लगे हैं। हालांकि टीम दो दिन की जांच के बाद शुक्रवार को लौट गई है।
विज्ञापन

जांच टीम में रायबरेली जिले के खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह और प्रयागराज की सर्वेयर टीम है। सदर तहसील के डंपों की जांच गुरुवार को पूरी हो गई थी। खागा तहसील क्षेत्र के डंपों का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। अवैध मौरंग डंप में कोई कार्रवाई नहीं की गई। टीम की रिपोर्ट शासन स्तर पर जाएगी। भंडारण की नापजोख का सिलसिला शुरू हो सकता है। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि टीम की जो रिपोर्ट मिलेगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed