फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kabja

कैनाल रोड: नहर विभाग की जमीन पर 30 लोगों का कब्जा

Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
kabja
खागा। नगर पंचायत खागा में मंगलवार को नहर विभाग की टीम ने कटोंघन रजबहा(कैनाल रोड नहर) की। टीम को यहां पर पूर्वी और पश्चिमी पटरी पर अवैध कब्जा कर बने 30 घर मिले। विभाग इन्हें नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

खागा जीटी रोड और हाईवे के बीच से कटोघन रजबहा निकला हुआ है। इस रजबहे के दोनों ओर आलीशान घर बने हुए हैं। कई घरों की जलनिकासी, सीवर का पाइप रजबहे में ही खुलता है। घरों से निकलने वाला कचरा भी इसी रजबहे में जाता है। नगर पंचायत द्वारा पूर्वी पटरी पर इंटरलाकिंग सड़क बनाई गई है और पश्चिमी पटरी पर सीसी रोड। नहर विभाग के एसडीआई शैलेंद्र सिंह, जेई अरविंद यादव, जिलेदार संजीव अवस्थी, सौरभ उपाध्याय खागा पहुंचे। उन्होंने हाईवे से जीटी रोड की ओर पश्चिमी नहर पटरी का और जीटी रोड से हाईवे की ओर पूर्वी पटरी का निरीक्षण किया और पैमाइश कराई।
विज्ञापन

एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान करीब 30 घर ऐसे मिले हैं, जिन्होंने नहर विभाग की जमीन पर कब्जा किया हुआ है और मकान बना लिए हैं। जिनके नाम व पते नोट कर लिए गए हैं। विभाग की ओर से उन्हें कब्जा हटाने के नोटिस दी जाएगी। कब्जा नहीं हटा तो विभाग एफआईआर कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि कटोघन रजबहे में पटरी किनारे रहने वाले लोगाें ने गंदगी डालकर उसे चोक कर दिया है। घरों से निकलने वाला कचरे से नहर में सिल्ट एकत्रित है। जिससे पानी टेल तक नहीं जा पा रहा है। नहर विभाग की ओर से पश्चिमी पटरी पर सब्जी की नियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दुकानदार खराब होने वाली सब्जी व मलबे को नहर में ही फेंक देते हैं।
कस्बे के बीच से निकला कटोघन रजबहा, जिसे खागा के लोग कैनाल रोड नहर के नाम से जानते हैं, इसके सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत ने जिम्मा लिया था। नगर पंचायत की ओर से नहर विभाग से इसके लिए अनुमति लेने का प्रयास हुआ लेकिन तकनीकी कमियों के चलते ऐसा नहीं हो सका। नगर पंचायत खागा के अंदर पड़ने वाले नहर के हिस्से को पक्का निर्माण कराने के बाद उस पर सौंदर्यीकरण कराने की योजना में था लेकिन यह योजना साकार नहीं हो सकी। ----

कटोघन रजबहा में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी शिकायत पर टीम खागा पहुंची तो रजबहा चोक था। जांच शुरू हुई तो पता चला कि गंदगी के कारण ऐसा हो रहा है और इतना ही नहीं नहर विभाग की पटरी पर जमीन पर कब्जा भी पाया गया है। 30 लोगों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। कब्जा नहीं हटने पर मुकदमा किया जाएगा।
- शैलेंद्र सिंह, एसडीओ, नहर विभाग फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed