फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kabja,apradhi,jameen

सरकारी जमीन पर बने हिस्ट्रीशीटर के फार्म हाउस में चला बुल्डोजर

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
kabja,apradhi,jameen
हिस्ट्रीशीटर आबिद हसन के फार्म हाउस की बाउंड्री ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हसवा। थरियांव थाने के हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया आबिद हसन के कब्जे से बुधवार को राजस्व और पुलिस टीम ने करीब ढाई करोड़ कीमत की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन

हसवा कस्बे में बुधवार दोपहर 12 बजे एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, नायब तहसीलदार विकास पांडेय, लेखपाल सुशील, थरियांव, असोथर थाने का फोर्स, पीएसी जवान मौके पर पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर आबिद हसन के फार्म हाउस के अंदर मौजूद तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

इसके बाद दो बंजर जमीनों से अतिक्रमण हटवाया गया। एक जमीन पर प्लाटिंग हो रही थी। उधर, आबिद के बेटे हादी हसन ने बताया कि राजस्व विभाग ने पहले किसी प्रकार की नोटिस नहीं दी। प्रशासन ने अचानक कार्रवाई की है। एसडीएम ने बताया कि बंजर और तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें आबिद हसन ने फार्म हाउस बना लिया था। फार्म हाउस की बाउंड्री, स्टोर तोड़ा गया है। इसके साथ ही बंजर जमीन में आबिद हसन ने प्लाटिंग करके उसे बेचा जा रहा था। सीमांकन कराकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। मुक्त कराई जमीन की कीमत ढाई करोड़ है।

डेढ़ माह पहले आबिद जेल से छूटा
हिस्ट्रीशीटर आबिद हसन की क्षेत्र में दहशत है। उसने हसवां के हृदयेश सिंह को बिलंदा के पास गोली मारी थी। जिसके बाद आबिद का नाम सुर्खियों में आया। डर और दशहत कायम कर आबिद ने अकूत संपत्ति बनाई। साधारण परिवार से होने के बावजूद कस्बे में सैकड़ों बीघा जमीन खरीद ली। आबिद पर कई मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में फार्म हाउस काफी चर्चित है। यहां ओहदेदारों और अपराधियों का आने-जाने की चर्चा कस्बावासियों में रहती है। फार्म हाउस में विदेशी नस्ल के कई खतरनाक कुत्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed