{"_id":"57ba048f4f1c1b8e63d4f796","slug":"junk-shop-sold-fake-wine-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ की दुकान से बिक रही नकली शराब धरी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ की दुकान से बिक रही नकली शराब धरी गई
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी व बरामद शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में कबाड़ की दुकान की आड़ में संचालित हो रहे अवैध शराब ठेके को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने ढाई लाख रुपये कीमत बरामद देशी अंग्रेजी शराब के साथ संचालक दीपक तोमर को गिरफ्तार किया है। शराब नकली होने का दावा किया है।
एसओ अनूप सिंह ने बताया कि दीपक तोमर अमौली कस्बे के रहने वाले है और कबाड़ की दुकान चलाते हैं, उनकी दुकान से शराब बेचने की खबर मिली थी। दुकान में शनिवार रात को छापेमारी की गई। वहां से दो आरोपी सीटू और मोनी फरार हो गए।
शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये होगी। 38 पेटी देशी शराब 1900 क्वार्टर और 20 पेटी अंग्रेजी शराब 900 क्वार्टर की बरामदगी हुई। प्राथमिक जांच में शराब नकली निकली है। ठिकाने से दो किलो यूरिया भी मिली है। जिसका इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जाता है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं दीपक को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।