फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Journalist stabbed to death after firing, BJP leader injured

Fatehpur News: फायरिंग के बाद पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या, भाजपा नेता घायल

Thu, 31 Oct 2024 09:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 31 Oct 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Journalist stabbed to death after firing, BJP leader injured
फाइल फोटो-10-दिलीप सैनी
विज्ञापन




- नर्सिंग होम में नोकझोंक के बाद बढ़ा बवाल

- पोस्टमार्टम के बाद जाम लगाकर हंगामा, डीएम-एसपी पहुंचे



संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। नर्सिंग होम में विवाद के बाद वाहनों के यार्ड में घुसकर फायरिंग के बाद एक समाचार एजेंसी के पत्रकार की बुधवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बीचबचाव में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष समेत तीन पर भी हमला किया। हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे रीजेंसी में भर्ती कराया गया है।



सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली निवासी दिलीप सैनी (38) समाचार एजेंसी के पत्रकार थे। उनकी पत्नी मनोरमा उर्फ मनु लखनऊ में सिपाही हैं। वह पत्नी के साथ लखनऊ के खाला बाजार राजाजीपुरम टिकैत राय एलडीए कालोनी में रहते थे। दिलीप का परिचित शहर के पक्का तालाब निवासी आलोक तिवारी उर्फ अक्कू कुछ साथियों संग बुधवार रात करीब नौ बजे शांतिनगर स्थित बीवाईएस नर्सिंग होम में दीपावली पर रंगदारी वसूलने पहुंचा था। मना करने पर आलाेक नर्सिंग होम में हंगामा काटने लगा। संचालक प्रकाश ने इसकी सूचना दिलीप को दी। दिलीप भी नर्सिंग होम पहुंचा। उसने कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। नर्सिंग होम संचालक ने आलोक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। दिलीप के दोनों पक्ष करीबी होने के कारण समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दिलीप भिटौरा स्थित फाइनेंस कंपनी के वाहन रखने वाले अपने यार्ड पहुंचे। यार्ड में दिलीप, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शाहिद, रसोइया हर्षित व अदनान मौजूद थे। यहां रात करीब 12 बजे आलोक अपने करीब 15 साथियों संग पहुंचा। गेट का दरवाजा खटखटाया। पहले दिलीप ने गेट खोलने से मना किया। किसी तरह से आलोक ने गेट खुलवाया। गेट खुलते ही हमलावर फायरिंग करते अंदर घुस आए। चाकू, सरिया, लोहे की रॉड से आलोक ने साथियों संग दिलीप पर हमला किया। बीचबचाव में शाहिद पर भी हमला कर दिया। रसोइया हर्षित को पीटने के बाद कमरे में बंद कर दिया। यार्ड में ही अदनान ने छिपकर जान बचाई। चाकू के कई वार और सिर में चोट लगने से दिलीप मौके पर ही मरणासन्न हो गया। सूचना पर नर्सिंग होम संचालक पहुंचा। वह दिलीप और शाहिद को नर्सिंग हो ले गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एएसपी विजय शंकर मिश्रा व फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ सिटी ने घायल शाहिद के बयान दर्ज किए। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दिलीप की सांस थम गई। शाहिद का रीजेंसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे, छोटे भाई को नौकरी व बुलडोजर से आरोपियों के घर गिराने की मांग को लेकर भिटौरा चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। डीएम रवींद्र सिंह और एसपी धवल जायसवाल पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सिपाही की पत्नी की तहरीर पर आलोक तिवारी, उसके भाई अन्नू तिवारी, विपिन पटेल, बबलू पटेल, चिक्कन, जांटी, अंकित तिवारी, सुभाष पांडेय, लेखपाल सुनील राणा व छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लेखपाल सुनील व बबलू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed