फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jnsailab aroused was on the march-e-Mohammadi

जुलूस-ए-मोहम्मदी पर उमड़ा जनसैलाब

Mon, 12 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jnsailab aroused was on the march-e-Mohammadi
बांबे लॉज के पास नात पढ़ते मदरसे के बच्चे - फोटो : Amar ujala
 हजरत पैगंबर साहब की पैदाइश पर जगह-जगह जश्न मनाया गया। मुस्लिम बहुल बस्तियों में भोर से चालू हुईं नबी-नबी की सदाएं रात तक गूंजती रहीं। पैगंबर साहब की शान में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। जुलूस का जगह-जगह इस्तकबाल हुआ।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोग नए लिबास पहन कर जुलूस में शामिल हुए। वेलकम गेट पर खड़े लोग जुलूस के दीदारको बेताब नजर आए। बाकरगंज चौराहा से उठे जुलूस में अकीदतमंदों का हुजूम जुलूस की समाप्ति तक  रहा। बाकरगंज, मुखलाल वाली गली, लल्लू मियां की कोठी, स्टेशन रोड, कोतवाली रोड जैसे कदीमी रास्तों से गुजरे जुलूस का जगह-जगह एहतराम किया गया। शीरनी और जर्दा पुलाव के तमाम रास्तों पर स्टाल लगे थे। काजी ए शहर कारी फरीदउद्दीन कादरी ने बताया कि मुस्लिम कौम ने नबी का जन्मदिन मनाकर सारी मानवजाति को विश्व में अमन चैन और भाईचारा कायम रखने का पैगाम दिया। मदरसे के बच्चों ने नात पढ़ी। सैय्यद शाहनवाज अली की ओर से पनी मोहल्ले में एक महफिल सजी। इसमें नबी की विलादत के दिन पर रोशनी डाली गई। आंतकवाद पर प्रहार किया। अस्ती में भी आलीशान रोशनी की गई।  
विज्ञापन


बहुआ  प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह 10 बजे निकाला गया। दारुल उलूम फयजाने रजा जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।  सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी आनंद लोधी ने भी जुलूस में हिस्सा लिया। इस मौके पर मदरसा सदर बादल मंसूरी, अंसार कुरैशी, मुन्ना सिद्दीकी, शफीक राइन, गब्बर राइन, मोहम्मद सफी, कल्लू उर्फ रमजानी, शमीम फौजी, अब्दुल वाहिद मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा समेत सात गांवों से बारावफात पर जुलूस निकाले गए। चुरियानी, फरीदाबाद, टिकरी, सिमौर, डीवलन, पखरौली गांव में इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जशभन मनाया गया। पखरौली में हाफिज मोहम्मद शकील की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। यह दरगाह मुजफ्फर शाह बाबा की मजार पर समर्पण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed