{"_id":"64501b7981ebe724a404b5d5","slug":"jewelry-cash-missing-from-robbery-fir-fatehpur-news-c-12-1-210831-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लूट की एफआईआर से जेवर-नकदी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लूट की एफआईआर से जेवर-नकदी नदारद
Tue, 02 May 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 02 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
थरियांव। मेडिकल स्टोर संचालक के साथ घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमे में पुलिस ने मारपीट के बाद लूटे माल को गुम होना दिखाया है। सवाल उठता है कि संचालक का मारपीट में एक दो सामान गायब हो सकता है, लेकिन नकदी, चेन, अंगूठी, मोबाइल सबकुछ गुम हो गया।
थरियांव थाना क्षेत्र के घूरी बुजुर्ग निवासी अंकित मौर्या मकनपुर गांव में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। वह दुकान बंद कर शनिवार रात घर आ रहा था। रास्ते में सेमरा कठेरवा के बीच दो बाइकों में सवारों ने अंकित पर हमला किया था। बाइक की चेन से सिर में वार किए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश 14 हजार नकदी, गले से चेन, अंगूठी व मोबाइल लूट ले गए थे।
शोर सुनकर खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे। तभी तमंचा लहराकर गोली मारने की धमकी देकर लुटेरे भाग निकले थे। पुलिस ने संचालक के भाई अमित की तहरीर पर मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और मोबाइल, 14000 रुपये गिरने की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल अंकित ने बताया कि हमला करने वालों को पहचानता नहीं है।
विज्ञापन
कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में बदमाशों ने ही लूटपाट की नीयत से हमला किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।