{"_id":"65bff9e45d9d3ffec000cbb4","slug":"jewellery-worth-five-lakhs-mortgaged-seized-by-the-jeweler-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-110582-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पांच लाख के गिरवी जेवरात, रुपये सराफ ने हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पांच लाख के गिरवी जेवरात, रुपये सराफ ने हड़पे
Mon, 05 Feb 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
- महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। महिला के पांच लाख कीमत के गिरवी जेवरात और एक लाख 35 हजार की रकम सराफ ने हड़प लिया। महिला की शिकायत पर सराफ समेत तीन के खिलाफ गबन और एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर ओखरा गांव निवासी लल्लू की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि गांव में ही राजन सोनी की सराफे की दुकान है। उसके पास जुलाई 2019 में करीब दो किलो चांदी और तीन तोला सोने के जेवरात गिरवी रखे थे। जेवरात गिरवी रखकर 80 हजार रुपये लिए थे।
उसने चार मार्च 2022 को ब्याज समेत सराफ को एक लाख 35 हजार रुपये जेवरात छुड़ाने को दिए। सराफ ने तीन दिन बाद जेवरात लेने को बुलाया। उसे 27 अक्तूबर 2023 को एक जोड़ी झुमकी लौटाई। बाकी सामान कुछ दिन बाद देने का आश्वासन दिया। इसके बाद एक नग भी जेवरात नहीं लौटाए।
विज्ञापन
वह जेवर लेने सराफ के घर पहुंची। उसे सराफ ने जान से मारने की धमकी दी। वह सराफ के दुकान मालिक ससुर रामलखन फौजी के पास शिकायत लेकर पहुंची। रामलाखन फौजी ने अपने पुत्र गोरे संग उसे जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज और जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया।