{"_id":"69f8f74918b5ba61c4007b99","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-5-lakh-stolen-from-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154057-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मकान में घुसकर पांच लाख के गहने और नकदी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मकान में घुसकर पांच लाख के गहने और नकदी की पार
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गृहस्वामी और ग्रामीणों से पूछताछ करी साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना क्षेत्र के पपरेधा गांव निवासी सुषमा देवी ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ भोजन के बाद सो गई थीं। सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
चोर कमरे में रखे दो बक्सों का ताला खोलकर सोने का हार, झाला, टप्स, मंगलसूत्र, दो नाक की नोजपिन, तीन जोड़ी चांदी की पायल, कमरबंद, चार बिछिया और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोर मकान के पीछे के दरवाजे से निकल गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।