फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jehanabad-Ghatampur-Kanpur bus service halted, increasing difficulties for passengers

Fatehpur News: जहानाबाद-घाटमपुर-कानपुर बस सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 01 Nov 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jehanabad-Ghatampur-Kanpur bus service halted, increasing difficulties for passengers
जहानाबाद। जहानाबाद रोडवेज बस स्टॉप से घाटमपुर और कानपुर के लिए नियमित बस सेवाएं अचानक बंद कर दी गई हैं। पहले यहां से रोजाना करीब 12 बसें कानपुर वाया घाटमपुर के लिए चलती थीं।
विज्ञापन

बस संचालन ठप होने से यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं। माती डिपो की ओर से घाटमपुर के लिए केवल दो बसें चलाई जा रही हैं। कानपुर जाने वाले यात्रियों की परेशानी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री राजेश कुमार ने बताया कि सुबह से बस का इंतजार कर रहे हैं। पहले हर एक घंटे बस मिल जाती थी अब दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ता है।
रीना देवी कहती हैं कि निजी वाहनों से किराया दोगुना चुकाना पड़ रहा है। इससे आम लोगों पर असर पड़ रहा है। अनिल वर्मा ने कहा कि त्योहारों के समय बसों की सबसे ज्यादा जरूरत थी लेकिन संचालन बंद होने से लोगों को मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों और मेलों के कारण बस संचालन कुछ समय के लिए बाधित था। एक-दो दिनों में पर्याप्त बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
एआर अग्रवाल, एआरएम, किदवई नगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed