फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   JCB collision death of fisherman

जेसीबी की टक्कर से मछुआरे की मौत

Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
JCB collision death of fisherman
दुर्घटना - फोटो : AmarUjala

सड़क हादसे में रविवार सुबह जेसीबी की टक्कर से एक मछुआरे की मौत हो गई। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मछुआरा दिनेश(30) उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र में ऊंचगांव निवासी राम औतार का बेटा था। वह सुबह चौडगरा के दुकानदारों को मछलियां देने आया था। पहुर गांव के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह सड़क की तरफ खड़ा था। तभी पीछे से आई जेसीबी ने दिनेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उछलकर सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट लगी और मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। चाचा गोवर्धन ने बताया कि दिनेश की दो साल पहले शादी हुई थी। एक  बेटी है। परिवार में कोहराम मच गया है। इसकी ही कमाई से घर का खर्च चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में चौडगरा के पास तड़के दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में एक ट्रक का चालक मुकेश घायल हो गया। वह सराय बक्स जिला छपरा बिहार का निवासी है। दूसरे ट्रक के घायल चालक विजय सिंह और खलासी शेर सिंह इकथाना थाना फराया जिला फिरोजाबाद के निवासी हैं।


तीसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरूवा निवासी कल्लन (60) को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के अस्ती निवासी पकंज बाइक से गिरकर घायल हुए। वह हेलमेट नहीं लगाए था। गाजीपुर लमेहटा निवासी छोटू बाइकों की भिड़ंत में कस्बे के  पास घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed