{"_id":"69a48d9dfad99675340e6536","slug":"jcb-11-defeated-naraini-to-become-premier-league-champions-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-150239-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नरैनी को शिकस्त दे जेसीबी 11 बनी प्रीमियर लीग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नरैनी को शिकस्त दे जेसीबी 11 बनी प्रीमियर लीग चैंपियन
विज्ञापन
फोटो-43-विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते ग्राम प्रधान। संवाद
थरियांव। हसवा विकास क्षेत्र के सातवें प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को नरैनी और जेसीबी 11 के बीच खेला गया। जेसीबी 11 ने नरैनी को शिकस्त देते हुए चैंपियन शील्ड पर कब्जा जमाया।
नरैनी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन 11.4 ओवर में केवल 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेसीबी 11 ने 9.5 ओवर में यह लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया।
विजेता टीम के कप्तान गोलू को प्रधान संजीव प्रताप सिंह ने चैंपियन ट्रॉफी और 21,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ऋषिकांत त्रिपाठी, राज सिंह, अभिषेक सिंह, कपिल सिंह, चेतन त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा, कल्लू सिंह, नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।