फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jai Shri Ram echoed in the field with the killing of Ravana.

Fatehpur News: रावण वध के साथ ही मैदान में गूंजा जय श्री राम

Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed in the field with the killing of Ravana.
बिंदकी। रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम ने अहंकारी रावण का वध किया। रावण वध होते ही मेला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा। इसके बाद रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में 22 अक्तूबर से दशहरा महोत्सव प्रारंभ है। विजय दशमी को रामलीला मैदान में ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में खासी भीड़ जुटी। दर्शकों ने रामलीला मैदान के समीप स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। अंधेरा होते ही पूरा मैदान बिजली की जगमग रोशनी से सराबोर हो गया। मेले के वीआईपी मंच में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, डीएम इंदुमती, एसपी उदय शंकर सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम तथा अहंकारी रावण सेना के बीच पहले युद्ध हुआ। अंत में प्रभु राम के हाथों अहंकारी रावण का वध हुआ। इस मौके पर अनिल गुप्ता चार्ली, नरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रामकुमार साहू, चंद्रेश गुप्ता, रामेश्वर दयाल दयालू, सुनील गुप्ता बाबा, मुन्ना लाल सोनकर, संदीप बिश्नोई, गोविंद बाबू टाटा, संजय ओमर, दिनेश मिश्रा, पुरुषोत्तम गुप्ता, वीरेंद्र दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, मधुराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर में विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार की शाम जगह-जगह रावण वध हुए। रावण के पुतलों में आग लगते ही आतिशबाजी की रंग बिरंगी रोशनी से रावण वध स्थल नहा गए। उधर, शाम ढलने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर विजय दशमी पर्व की बधाई दी। बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चला।
भोजन जन सेवा समिति ने अपने छठवें स्थापना दिवस पर जमालपुर मवइया स्थित वृद्ध आश्रम और काशीराम कॉलोनी के अति निर्धन परिवार के बच्चों के बीच विजयदशमी मनाई। समिति की तरफ से वृद्धा आश्रम में के वृद्ध जनों को मीठा पान, लड्डू खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कुमार शेखर, समाजसेवी रीता सिंह तोमर, साधना चौरसिया,अंकिता चौरसिया, दिलीप यादव,नरेश गुप्ता,अमित शुक्ला,अंकित वर्मा,आचार्य रामनारायण, रीगन, सागर कुमार आदि शामिल रहे।
पूर्व सैनिक वीर सिंह यादव ने विनय यादव, सोनू यादव, सदासिव गुप्ता के साथ नगर पालिका के अजगवां वार्ड के सुबेदार का पुरवा में विधवा महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमित पाल जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी रहे।
जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अधर्म, असत्य पर अच्छाई की विजय पर्व विजयादशमी का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया गया। अति प्राचीन पंचायती राम लीला कमेटी ने दस दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन रामलीला में अधर्म रूपी रावण का वध हुआ। इसके बाद श्रीराम, लक्षण, हनुमान जी की विजय का शंखनाद करते बानरी सेना बाजपेयी गली, बस स्टेशन, टंकी रोड, गुडाही मंडी,चौक मुहल्ला होकर मूल चंद गली पहुंची जहां लोगों ने भगवान की आरती उतार कर भोग लगाया।
खागा। धर्म की अधर्म पर जीत के रूप में मनाया जाने वाला दशहरा पर्व मंगलवार को तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह लोगों ने शस्त्र पूजन कर पर्व की परंपरा निभाई। उधर, शहर के जीटी रोड स्थित एक मैरिज हाल में बजरंगदल ने विधि विधान से शस्त्र पूजन किया।

खागा में अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल पर विजयदशमी पर्व पर उदय पाल सिंह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यहां पर शस्त्र पूजा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समिति के मंत्री रामप्रताप सिंह, बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उदय पाल सिंह की मौजूदगी में पंडित ओमप्रकाश ने शस्त्र पूजा कराई। इस मौके पर अशोक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, कृष्ण स्वरूप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, सुखेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रमेश सिंह, गुलाब सिंह, फूलचंद्र सिंह, रामशिरोमणि सिंह, संतराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed