{"_id":"62489d41032e6f4d243e2ae7","slug":"jaanch-adhikari-jarjar-fatehpur-news-knp6889894185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालभर में ही पुलिया निर्माण की खुली पोल, क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालभर में ही पुलिया निर्माण की खुली पोल, क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। सिंचाई विभाग की देखरेख में बनाई गई नहर पुलिया के गुणवत्ता की पोल एक साल में ही खुल गई। पुलिया का एक किनारा धंसने से रेलिंग टूट गई।
रामगंगा नहर की शाखा खागा रजबहा पर मकनपुर गांव के पास 11 महीना पहले पुलिया निर्माण हुआ था। इस पुलिया से होकर बिलंदा हाईवे व हुसैनगंज-छिवलहा मार्ग से जुड़ने वाली सड़क निकली है। दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है।
पुलिया निर्माण के समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदार ने लापरवाही बरती। रेलिंग बनाने के बाद साइड की पुराई नहीं कराई गई। वाहनों के निकलने में पुलिया धंस गई और एक तरफ की रेलिंग टूट गई।
ग्रामीण संजय पाल ने बताया कि पुलिया निर्माण में ठेकेदार ने जमकर अनियमितता की है।
अधिकारी भी इसे नजरंदाज करते रहे। ग्रामीण राहुल अग्निहोत्री, संदीप साहू, राजेंद्र लोधी, संत प्रकाश मौर्य ने इसकी शिकायत जिले के अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता नंदजी गुप्ता ने बताया कि पुलिया निर्माण हमारे कार्यकाल के पहले का है। टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।