{"_id":"5fd8b6b58ebc3e3eaf2157e9","slug":"iti-seats-in-fatehpur-fatehpur-news-knp599964127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रवेश में रहा कोरोना का असर, नहीं भर पाईं 371 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रवेश में रहा कोरोना का असर, नहीं भर पाईं 371 सीटें
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच बार प्रवेश तिथि बढ़ाने के बावजूद जिले की पांचों आईटीआई में 371 सीटें नहीं भर पाई हैं। 12 दिसंबर से प्रवेश प्रक्रिया लॉक कर दी गई है। 1504 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है।
आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई महीने से प्रारंभ हुई थी। जिले में पांच राजकीय आईटीआई हैं, जिनमें विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश क्षमता 1875 है। शुरू से लेकर 12 दिसंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलाई गई, लेकिन सीटें भर नहीं पाई हैं। आईटीआई खागा में 89, बिंदकी में 85, जहानाबाद में 100, सिविल लाइन में 20 और आईटीआई फतेहपुर में 77 सीटें रिक्त हैं। अब प्रवेश प्रक्रिया लॉक कर दी गई हैं।
नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि शासन ने प्रवेश प्रक्रिया लॉक कर दी है। जिस ट्रेड में जितने छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है, उनकी की कक्षाएं चलाई जाएंगी। अब कोई भी और प्रवेश नहीं होगा। कढ़ाई ट्रेड में एक भी प्रवेश न होने की वजह से इस सत्र में कढ़ाई ट्रेड की कक्षाएं बंद कर रहेंगी।