{"_id":"68361483e246c364a00b65fa","slug":"it-takes-one-hour-to-cross-a-500-meter-bridge-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-134620-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 500 मीटर के पुल को पार करने में लग रहा एक घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 500 मीटर के पुल को पार करने में लग रहा एक घंटा
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के 50 नंबर पुल से राधानगर, जयराम नगर व शादीपुर आना जाना करने वाले राहगीरों को पांच मिनट के रास्ते को पार करने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। इसके साथ पुल की जर्जर हालत व एक्सटेंशन ज्वाइंट में अधिक गैप होने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
शहर के 50 नंबर पुल से बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज के जर्जर हो चुके एक्सटेंशन ज्वाइंट की प्लेट ढीली होने और सतह पर असमानता के चलते कई दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं, कई भारी व बड़े वाहन फंस जाते हैं। इससे घंटों भीषण जाम लगता है। रात के समय पुल में रोशनी की कोई व्यवस्था न होने के कारण ज्वाइंट घातक साबित होते हैं। बीते साल इसे लेकर डीएम रविंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निरीक्षण करके प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। उस प्रस्ताव को लेकर पहले कुछ खामियां होने के कारण टेंडर निरस्त हो गया था।
पीडब्ल्यूडी विभाग ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का रिटेंडर किया। मई में मरम्मत का काम शुरू होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण मई में भी मरम्मत का शुरू नहीं हो पाई। आने वाले दिनों में बारिश शुरू होगी। ऐेसे में तीन महीने काम नहीं होगा और राहगीरों की मुसीबत बढ़ेगी।
विज्ञापन
गैप में फंसकर गिरकर घायल हो चुके...
फोटो-11-दिनेश कुमार
राधानगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह बाइक से पचास नंबर पुल से होकर प्रतिदिन निकलते हैं। रास्ते में पुल में रोशनी के उचित इंतजाम व एक्सटेंशन ज्वाइंट में गैप में फंसकर गिरकर घायल भी हो चुके हैं। कई बार विभाग जाकर पुल की मरम्मत की मांग की, लेकिन हर बार जल्द काम शुरू की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
फोटो-12-मंयक यादव
केवई निवासी मंयक यादव ने बताया कि शनिवार को वह पुल से होकर शादीपुर की ओर जा रहे थे। पीछे आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में वह एक्सटेंशन ज्वाइंट में गैप में फंस गए और बाइक सहित गिर गए। गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई।
वर्जन::
रिटेंडर होने के कारण समय लग रहा है। जून से काम शुरू कर दिया जाएगा। बारिश में भी कोई रुकावट नहीं होगी।
- एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी