फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Investigation into the source of chemical waste continues for the second day.

Fatehpur News: केमिकल अपशिष्ट के स्रोत की तलाश में दूसरे दिन भी जांच जारी

Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the source of chemical waste continues for the second day.
औंग। लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज की संयुक्त प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी हरे रंग के केमिकल अपशिष्ट के स्रोत की तलाश में अभियान चलाया। टीम पूरवामीर और कानपुर नगर सीमा क्षेत्र में पहुंची और उस स्थान का निरीक्षण किया। यहीं से केमिकल अपशिष्ट मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्टरियों में पहुंचकर अपशिष्ट के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया। जांच के दौरान औद्योगिक इकाइयों के अभिलेख भी खंगाले गए। टीम ने वर्षों से बंद पड़ी मधुचंद्रा केमिकल फैक्टरी का भी निरीक्षण किया। यह फैक्टरी पहले विभिन्न प्रकार के रसायनों का उत्पादन करती थी। इसके चलते यहां भी संभावित साक्ष्यों की तलाश की गई।
विज्ञापन

हालांकि देर शाम तक जांच में अपशिष्ट फेंकने वाली फैक्टरी की पहचान नहीं हो सकी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम का कहना है कि जांच अभी जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed