{"_id":"648e060caeb4a9b5e3011a74","slug":"inspection-of-karasuma-and-kanha-gaushala-fatehpur-news-c-12-1-291766-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: करसूमा और कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: करसूमा और कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सीडीओ सूरज पटेल ने शनिवार को बहुआ विकास खंड के फतेहनगर करसूमा गोवंश आश्रय स्थल और कान्हा गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब ठीक मिला।
फतेहनगर करसूमा गोशाला में 197 पशु संरक्षित पाये गये। हरा चारा, भूसा पर्याप्त उपलब्धता मिली। हालांकि पशुओं के पानी पीने के लिए बनाई गई चरही में काई को तत्काल साफ कराने, टूटी बाउंड्रीवॉल को ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर पालिका परिषद अन्तर्गत कान्हा गौशाला का निरीक्षण सीडीओ ने किया। गोशाला से कंडे बनाकर बाहर निर्यात किए जाने पर सीडीओ ने संचालक की तारीफ की। साथ ही अन्य गोवंश आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाकर व्यवसाय के मॉडल को अन्य गोशालाओं में भी लागू करने का सुझाव दिया।