{"_id":"649dcf17c0a7813d6e08f884","slug":"innocent-was-raped-by-cousin-arrested-fatehpur-news-c-12-1-311407-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फुफेरे भाई ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फुफेरे भाई ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
मलवां। रिश्ते में फुफेरे भाई ने सात साल की बच्ची को बुधवार रात अगवा कर दुष्कर्म किया। बच्ची ने घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। आरोपी पर अपहरण, पाॅक्सो एक् व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गोदभराई का कार्यक्रम था। समारोह में शामिल भाई को बुलाने के लिए उसकी सात साल की बहन रात नौ बजे घर से निकली रास्ते में उसे फुफेरा भाई प्रीतम उर्फ जितेंद्र कुशवाहा (30) मिला। वह बच्ची को नमकीन दिलाने के बहाने रामराज लोधी के बाग में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इधर, गांव में बच्ची के लापता होने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। देर रात 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
रात डेढ़ बजे बच्ची जंगल में प्रीतम के साथ मिली। वह सहमी हुई थी। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की। उस समय वह कुछ नहीं बोली। प्रीतम ने परिजनों को बताया कि बच्ची जंगल में टहल रही थी। परिवार के लोग बच्ची को घर ले गए। बच्ची ने गुरुवार भोर करीब चार बजे मां को इशारे में आपबीती बताई। हालत गंभीर देखकर परिजनों ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
पुलिस रात को गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। दोनों के कपड़ों नमूने के तौर पर सुरक्षित किए हैं। बयान दर्ज कर किए गए हैं। कोर्ट में बयान करा आरोपी को जेल भेजा जाएगा।