{"_id":"6aecd9c358f18de31b0c9dd7","slug":"injured-policeman-dies-during-treatment-fir-registered-against-dumper-driver-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165876-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घायल सिपाही ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, डंपर चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घायल सिपाही ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, डंपर चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फाइल फोटो-52-प्रांशू सचान। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर मोड़ पर बुधवार को डंपर की टक्कर से घायल सिपाही की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक चला रहे सिपाही के पिता को हल्की चोटें आई हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुर निवासी प्रमोद कुमार सचान ने बताया कि बेटा प्रांशू सचान (22) वर्ष 2025 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती आंबेडकरनगर जिले के टांडा थाने में थी। वह औरैया के बिधूना थाने में समन तामील कराने मंगलवार को आया था। बुधवार को वह बेटे को बाइक से छोड़ने जा रहे थे।
इसी दौरान बक्सर मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रांशू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। शव का बुधवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो घायल
बकेवर। कस्बे में बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर निवासी मोनू पाल और ई-रिक्शा चालक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी कमल सैनी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मोनू पाल को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

फाइल फोटो-52-प्रांशू सचान। स्रोत: परिजन- फोटो : 1