फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Injured driver dies, murder case will be filed against rioters

Fatehpur News: घायल चालक की मौत,बलवाइयों पर चलेगा हत्या का मामला

Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Injured driver dies, murder case will be filed against rioters
खागा। हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद ग्रामीणों की पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक की शनिवार को पीजीआई लखनऊ में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों पर दर्ज बलवे के मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बरकतपुर मार्ग पर एक अप्रैल की रात ट्रैक्टर चालक रामसेवक ने बुदवन गांव निवासी बाइक सवार गौरीशंकर को टक्कर मार दी थी। हादसे में गौरीशंकर की मौत हो गई थी। हादसे से नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पीटकर मरणासन्न कर दिया था। बीच-बचाव में पुलिस पर पथराव, एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर बवाल किया था। पीजीआई में इलाज के दौरान रामसेवक की मौत हो गई। इधर, मझिलगांव चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने 33 बलवाइयों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया था। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बलवाइयों पर गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है। उधर, बुदवन व बरकतपुर गांव से आरोपी फरार हो गए हैं। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि चौकी इंचार्ज की ओर से दर्ज कराए मामले में आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की धारा की बढ़ाकर जांच शुरू की गई है। आरोपियों की तलाश में दो दिन से पुलिस टीमें छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed