फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Indecent act with teenager in trauma center

फतेहपुर: ट्रामा सेंटर में किशोरी के साथ अश्लील हरकत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लगा आरोप

Thu, 05 Aug 2021 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Aug 2021 11:34 PM IST
सार

महिला ने बताया बेटी का इलाज कराने के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया एक अगस्त की रात ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बुलाया गया है। उनकी पहचान कराई जाएगी।

विज्ञापन
Indecent act with teenager in trauma center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में ट्रामा सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। गुरुवार को किशोरी की मां ने जिला अस्पताल चौकी में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन


शाम को सीओ सिटी भी जांच करने पहुंचे। गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला 16 साल की बेटी को लेकर एक अगस्त रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। ट्रामा सेंटर में किशोरी को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने महिला वार्ड भेज दिया था।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया रात करीब दो बजे पुत्री के हाथ में लगे वीगो से खून निकलने लगा और सूजन आ गई। महिला वार्ड में कर्मी न होने पर उसने ट्रामा सेंटर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को बेटी की हालत की जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटी को लेकर आने के लिए कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बेटी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंची तो कर्मियों ने उससे एक बोतल पानी मंगाया। महिला कुछ देर बाद पानी लेकर लौटी और बेटी को महिला वार्ड ले गई। जहां बेटी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने गलत नीयत से हाथ लगाया था। किशोरी ने आरोपियों के सामने आने पर पहचानने की बात कही।


महिला ने बताया बेटी का इलाज कराने के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया एक अगस्त की रात ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बुलाया गया है। उनकी पहचान कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed