फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Increased melting of snow on mountains

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन

Tue, 27 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Increased melting of snow on mountains
सदर अस्पताल के पास कोहरे की धुंध से होकर गुजरती स्कूली बस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर जिले में दिख रहा है। बर्फीली हवाओं से सोमवार को दिनभर कड़ाके की ठंड रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली और धुंध छाया रहा। काफी लोग घरों में दुबके रहे। शहर की प्रमुख बाजारों में चहलकदमी कम रही। ट्रेन की सेवाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। रविवार रात को आने वाली रीवां एक्सप्रेस दूसरे दिन सुबह स्टेशन पर पहुंची।

सर्दी का असर रोज बढ़ता जा रहा है। कोहरे की धुंध व गलन भरी ठंड से जनमानस बेहाल है। कड़ाके की ठंड में स्कूली बच्चों को सुबह ही घर से निकलना पड़ता है। बच्चे भीषण ठंड में सड़कों पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। सिर से पैर तक कपड़ों से ढंके होने के बाद भी ठंड से ठिठुरते रहते हैं। सरकारी दफ्तरों में भी ठंड से कर्मचारी बेहाल हैं। शहर की प्रमुख बाजार चौक, हरिहरगंज, बाकरगंज, लाला बाजार में ठंड की वजह भीड़ नहीं दिखाई दी। दुकानदार सन्नाटे में बैठे रहे। कोहरे की धुंध से ट्रेनों की लेटलतीफी और अधिक हो गई है। इससे यात्रियों की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस 10 घंटा, कालका दो घंटा, महानंदा तीन घंटा, संगम साढ़े आठ घंटा, जोधपुर-हावड़ा छह घंटा, मुरी पांच घंटा, नंदनकानन साढ़े तीन घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार पश्चिम की ओर जाने वाली चौरीचौरा चार घंटा, महानंदा साढ़े चार घंटा, कालका साढ़े छह घंटा, हावड़ा-जोधपुर डेढ़ घंटा देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलन भरी ठंड से आलू में झुलसा रोग
थरियांव (फतेहपुर)। गलन भरी ठंड से आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। ठंड से झुलसा रोग का प्रकोप दिखाई देने लगा है। कृषि विशेषज्ञों से किसान जानकारी लेकर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इमादपुर के किसान अनिल कुमार ने बताया कि चार बीघा में आलू की फसल लगी है। दो बार दवा का छिड़काव कर चुके हैं। अचानक मौसम में बदलाव से दवा का भी असर फसल में नहीं हुआ। पूरे खेत की फसल में झुलसा रोग लगा है।

झुलसा में रेडोमिल का करें छिड़काव
फतेहपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कोहरे की धुंध व पाला से आलू, प्याज की फसल में झुलसा, टमाटर, मिर्च की फसल में मुर्रा रोग लगता है। झुलसा रोग में पत्तियां झुलस कर सूखने लगती हैं। मुर्रा रोग में पौधा ऐंठ जाता है। झुलसा रोग से बचाने के लिए किसान रेडोमिल दवा व मुर्रा रोग के लिए मैकोजेब का छिड़काव करें।



ठंड के कारण दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
फतेहपुर। जिलाधिकारी डॉ. वेदपति मिश्र ने जिले में ठंड का प्रकोप देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दो दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते ऐसी स्थिति आई है। यह आदेश निजी व सरकारी सभी स्कूलों पर लागू होगा। डीएम ने बताया कि उन्होंने स्कूलों की औचक जांच कर खुले मिलने पर कार्रवाई के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed