फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Including innocent in road accidents Two killed, three injured

हादसों में मासूम समेत दो की मौत, तीन जख्मी

Sat, 04 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

खागा कोतवाली और थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर हादसों में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र में यह हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ जबकि थरियांव की दुर्घटना गुरुवार रात हुई।

विज्ञापन


शहर के सादीपुर मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र पटेल की पत्नी पिंकी देवी अपने डेढ़ साल के बेटे पवन को लेकर गुरुवार को मायके बल्दीपुरवा कोतवाली खागा गई थी। गांव से भतीजे रवींद्र उर्फ निहाल के साथ बाइक से शुक्रवार को डॉक्टर के पास सुजरही गईं थी। वापस गांव जाते समय सुजरही हाईवे पर पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। झटका लगने पर पिंकी के हाथ से बच्चा छूट गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। ट्रामा सेंटर में डाक्टरों ने मासूम पवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवींद्र की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। घायल पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद परिवार में बेटे के पैदा होने से खुशियां आई थीं। दूसरी घटना थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (45) के साथ हुई। वह शहर के सैदनापुर इलाके में बाइक से बेटी की सुसराल गए थे। देर रात गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव का बल्लू भी था। थरियांव थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर मोड़ पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।


पुलिस एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डाक्टरों ने राजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बल्लू को भर्ती किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed