फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the police encounter, two criminals were shot in the legs, one absconding.

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिरों के पैरों में लगी गोली, एक फरार.

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the police encounter, two criminals were shot in the legs, one absconding.
फतेहपुर। चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश भाग निकला। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से चोरी किए गए जेवर, नकदी के अलावा दो तमंचे और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रात में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी, स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्र टीम के साथ अंदौली पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। चौकी प्रभारी राधानगर बृजेश सिंह को एक बाइक पर तीन संदिग्ध अंदौली रोड की तरफ जाने की खबर मिली। उन्होंने दोनों टीमों को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। अंदौली और हरगनपुर के बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जयकरन निवासी हरदासपुर सराफन थाना खखरेरू और रामसजीवन निवासी पलवाहार थाना किशनपुर के पैर में गोली लगी। उनका साथी भीम सिंह निवासी उधन्नापुर सदर कोतवाली भाग निकला।
विज्ञापन

बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दरवाजा एवं ताला तोड़ने वाला एक सब्बर, एक प्लास, 100 रियाल के 10 नोट (सऊदी अरब की मुद्रा), पांच हजार रुपये, पीली धातु का एक हार, एक लॉकेट, काले मोती का टूटा मंगलसूत्र और एक बाइक मिली है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि बदमाश चोरी, लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनका आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसवानी मोहल्ले से चुराए थे रियाल
बदमाशों ने शहर के मसवानी मोहल्ले में करीब दो माह पहले चोरी की थी। वहां से चोर करीब 2700 रियाल और लाखों रुपये के जेवरात ले गए थे। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि बदमाशों के पास मसवानी मोहल्ले से चोरी हुए रियाल बरामद किए गए हैं। अन्य चोरी में छानबीन की जा रही है। जेवरात कहां से चुराए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है।

दो बदमाश हिस्ट्रीशीटर लूट, कई मुकदमे हैं दर्ज
गोली लगने में घायल जयकरन सोनकर के खिलाफ कौशांबी जिले के कोखराज, सैनी में लूट, डकैती की साजिश के चार मुकदमे, खखरेरू थाने में आर्म्स एक्ट और तीन चोरियों समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। रामसजीवन किशनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ किशनपुर, महाराजपुर, कौशांबी चोरी, लूट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। फरार अजय की मलवां थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। उसके खिलाफ असोथर थाने से चोरी के तीन मुकदमे, थरियांव में चोरी, आर्म्स एक्ट, मलवां थाने में लूट, दो आर्म्स एक्ट, दो मुकदमे घर में घुसकर मारपीट कर चोरी, हुसैनगंज थाने में एनडीपीएस मुकदमे दर्ज हैं।

घटना स्थल पर पड़ा बदमाशों का असलहा। संवाद

घटना स्थल पर पड़ा बदमाशों का असलहा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed