फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in six months more than three laks were vaccinated

साढ़े छह महीने में तीन लाख 15 हजार लोगों का टीकाकरण

Mon, 02 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
in six months more than three laks were vaccinated
फतेहपुर। जिले में साढ़े छह महीने में तीन लाख 15 हजार 917 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसमें युवाओं की संख्या डेढ़ लाख है। हालांकि लक्ष्य के 55. 50 फीसदी ही टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से टीकारण की शुरुआत हुई थी। 27 लाख की आबादी वाले जिले में स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल टीकारण कराने का लक्ष्य पांच लाख 69 हजार 232 निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अब तक तीन लाख 15 हजार 917 लोगों को टीका लगाय गया है। मई तक टीकाकरण की रफ्तार बहुत ही धीमी थी। जून की शुरुआत से 18 साल से 45 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू होने पर टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई। जून में 64 हजार 971 युवाओं ने टीकाकरण कराया था। जुलाई में संख्या एक लाख 50 हजार 687 पहुंच गई। वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. सुरेश चंद्र ने बताया कि टीका लगवाने वाले युवाओं की संख्या दो लाख 15 हजार 478 है। अगर पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति मिले, तो दो महीने में लक्ष्य पूरा हो सकता है। जिले में हर समय वैक्सीन का टोटा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed