फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in inter board examination personator caught red handed, report filed

राइटर बनकर इंटर की बोर्ड परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई पकड़ा गया

Fri, 27 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 27 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
in inter board examination personator caught red handed, report filed

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में दो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की गाज गिरी। जबकि एक केंद्र में मुन्नाभाई पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने  मुन्नाभाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में ग्राम्य दर्शन इंटर कालेज कल्यानपुर कचरौली में विकलांग परीक्षार्थी अमित सिंह को नियमानुसार राइटर आवंटित किया गया था।

डीआईओएस को राइटर पर संदेह हुआ, तो उन्होंने गहनता से छानबीन की। इस पर पता चला कि राइटर बना रोहित सिंह 2014 में  इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है।
विज्ञापन


उसने बरेएपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से फर्जी 11 की मार्कशीट के साथ फोटो भी इसी स्कूल के प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह सत्यापित की है।

इसी आधार डीआईओएस ने पकड़े गए मुन्ना भाई को धता पुलिस को सौपते हुए केंद्र व्यवस्थापक को बरेपुर प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर  इंटर कालेज लंकारोड बिंदकी में स्वकेंद्र की छात्राएं अलग कमरे में परीक्षा देती पाई गई। यहां पर कालेज की भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता सुरेंद्र प्रसाद, अतुल बाजपेई, संजय सिंह परीक्षा ड्यूटी करते पाए गए। डायट के बैच ने जब आपत्ति की, तो केंद्र व्यवस्थापक ने उनके अभद्रता की।

बैच की रिपोर्ट पर केंद्र व्यवस्थाप अखिलेश कुमार पांडेय के स्थान पर नेहरू इंटर कालेज बिंदकी के प्रवक्ता अमरजीत सिंह को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


साथ बैच से अभद्रता करने के आरोप में उन्हें परिषदीय कार्य से वंचित करने के लिए सचिव को लिखा गया है। इसी प्रकार भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में दस मिनट विलंब से प्रश्नपत्र वितरण करने पर केंद्र व्यवस्थापक  विजय लक्ष्मी मिश्रा की शिथिलता सिद्ध हुई है। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र में जीआईसी प्रवक्ता रामबाबू पाल को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed