फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In exchange of money, there was a fight between the brothers, the woman died

Fatehpur News: रुपयों के लेने-देन में भाइयों के बीच चलीं लाठियां, महिला की मौत

Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
In exchange of money, there was a fight between the brothers, the woman died
थरियांव। क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर जमकर लाठियां चलीं। इसमें छोटे भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाई, भतीजे, दामाद और समधी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के दिहुली के मजरे नट का डेरा गांव निवासी उस्मान नट मजदूरी करता है। उस्मान के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उसके बड़े भाई आजाद उर्फ अब्बास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तब उनके इलाज में करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे। पिछले काफी दिनों से वह भाई से इलाज में खर्च किए गए रुपये मांग रहा था, लेकिन वह देने को तैयार नहीं थे। इसी कारण उनके बीच कई बार विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

उस्मान के मुताबिक, कोविड काल में बड़ी बेटी बीबी की शादी पीरनपुर फतेहपुर निवासी नूर आलम पुत्र नियामत अली के साथ की थी। कुछ समय पहले इस रिश्ते में भी दरार आ गई। उसने दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस कारण कई बार नूर भी अब्बास के साथ मिल कर उनके घर पहुंचा है और गाली-गलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार शाम को अब्बास ने अपने करीब 10 साथियों के साथ मिलकर उस्मान और उसकी पत्नी अंजुम (35) को नेशनल हाईवे पर रोक लिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान उस्मान और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। इधर, आरोपी मौके से भाग गए। अंजुम की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और कार्रवाई शुरू की। अंजुम की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। परिजनों में गुस्सा भी है। इधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन रविवार शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। मृतका की मौत से बेटे वैस, फैजान, बेटी बीबी, मुस्कुराना, अल्फी का रो-रो कर बुरा हाल है।
------
इनसेट----
योजना के तहत आरोपियों ने किया हमला
उस्मान का भाई अब्बास और दामाद नूर दोनों से विवाद चल रहा था, लेकिन इस दौरान अब्बास और नूर के रिश्ते गहरे हो गए थे। हालांकि उस्मान की बेटी की शादी भी अब्बास ने कराई थी। शनिवार सुबह भी नूर ने उस्मान के घर पहुंच कर गाली-गलौज की थी। इसके बाद अब्बास ने योजना के तहत नूर और उसके पिता नियामत को बुलाया। इधर, शाम को उस्मान अपनी पत्नी अंजुम, एक बेटी और सास के साथ अंबापुर कस्बे में इलाज कराने गया था। जब वह लौट रहा था तभी आरोपी अब्बास ने पूरी योजना के साथ बेटे इस्लाम, नूर, नियामत और करीब छह अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
-------
पुलिस ने दर्ज किया चार के खिलाफ केस, अज्ञात का नहीं चला पता
पुलिस ने मामले में उस्मान की तहरीर पर आरोपी अब्बास, उसके बेटे इस्लाम, नूर और नियामत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जबकि उस्मान ने घटना के दौरान करीब 10 लोगों के हाेने की बात बताई है। पुलिस को अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी नहीं है।
-------
परिजनों ने हाईवे जाम करने की बनाई योजना
घटना से आक्रोशित हुए परिजन काफी आगबबूला हुए। मृतका का कानपुर में पोस्टमार्टम हुआ। रविवार शाम तक मृतका का शव नहीं पहुंचा। आक्रोशित परिजनों ने शव आने के बाद हाईवे जाम करने की योजना बनाई इसकी जानकारी पर पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही।




कोट---
मृतका के परिवार और आरोपियों के बीच काफी पहले से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को मारपीट होने पर एक महिला की मौत हुई है। घटना में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
- विजयशंकर मिश्रा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed