फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in electrolighting two women dead

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
in electrolighting two women dead
बकेवर/असोथर। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चौडगरा में चार लोग घायल हो गए। असोथर क्षेत्र में मवेशी की भी मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेजा है। घायलों का पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

असोथर इलाके के कौंडर गांव की सोनिया (54) पत्नी शिवनारायण विश्वकर्मा रविवार दोपहर खेत गईं थीं। अचानक बारिश शुरू हुई तो बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर झुलसने से सोनिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। असोथर पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के
विज्ञापन

लिए भेजा है। बकेवर क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी रामकली (70) पत्नी रामकिशोर दोपहर को नलकूप जा रही थीं। खेतों के पास बरसात शुरू हो गई तो बचने के लिए पेड़ों के नजदीक पहुंचीं और बिजली की चपेट में आ गईं। उनकी भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ौडगरा/असोथर। असोथर क्षेत्र के बदलेवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद (37) रविवार को मवेशी चराने निकले थे। बारिश होने पर नीम के पेड़ के नीचे खड़े गए। तभी अचानक गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। कुछ दूरी पर खड़े दूसरे पशु पालकों ने उनके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मथुरा मुंबई में
प्राइवेट नौकरी करते थे। इस समय घर आए हुए थे। उनकी तीन बेटियां व एक बेटा है। वहीं, चौडगरा क्षेत्र के साईं गांव में तालाब में नहाते समय बिजली की चपेट में आने से अतिबल सिंह की भैंस की मौत हो गई।
पुरानी कटरी क्षेत्र निवासी ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) निवासी गोविंदपुर रविवार दोपहर खेतों में काम कर रहे थे। बिजली गिरने से चारों झुलस गए। सभी को पीएचसी गोपालगंज लाया गया। जहां से ननका व दीनदयाल को सदर अस्पताल रेफर किया गया और गुजरिया व ननकू को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

फतेहपुर। चांदपुर के भिखनीपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (55) रविवार शाम जंगल से मवेशी चराकर लौट रही थीं। बिजली गिरने से कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम विजय शंकर तिवारी पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे और दैवी आपदा सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। गाजीपुर क्षेत्र के बरूहा निवासी दिनेश पाल (36) भोलापुर गांव में मवेशी चरा रहा था। बिजली गिरने से दिनेश की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed