{"_id":"bc98f060303c8cdd5b834f63bb2a1724","slug":"in-accident-two-people-dead-one-in-road-accident-one-in-current-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की जान गई
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
तांगा से टकराकर बाइस सवार लहूलुहान हो गया। परिजनों ने घायल बाइक सवार युवक सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीरावस्था में सीएचसी हुसैनगंज से सदर अस्पताल ले जाते समय घायल युवक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे बाइस सवार अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के करुवापुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र सर्वेश (25) रविवार को ननिहाल में मेला देखने पहुंचा था।
पारिवारिक ओम प्रकाश पुत्र खिलाड़ी अपनी बाइक से सर्वेश को किसी काम से सातमील चौराहा लेकर आया था।
साथ में गांव के गोड्डा पुत्र अमर सिंह भी था। बताते हैं कि रात आठ बजे सातमील चौराहा से लौटते वक्त बाइक सर्वेश चला रहा था।
पतरिया गांव के बाहर मेला से लौट रहा एक तांगा खड़ा था। तांगे से अंजान सर्वेश फर्राटा भर रहा था तभी तांगा से सीधे बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में सर्वेश लहूलुहान हो गया जबकि ओम प्रकाश व गोड्डा को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सर्वेश को सीएचसी हुसैनगंज में फर्स्ट एड के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ननिहाल के लोग घायल को फतेहपुर ला रहे थे तभी बीच रास्ते सर्वेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम कराया है।
सर्वेश की सड़क हादसे में मौत की खबर से पत्नी पार्वती का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पांच साल के अंदर जिसका सुहाग उजड़ गया।
उधर हादसे में 28 मार्च को घायलकल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव के तांगा चालक राधेलाल कोरी (46) पुत्र स्व. दुलारे की इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
तांगा चालक राधेलाल घटनावाली रात औंग से चौडगरा भाड़ा लाद करके चला था। चौडगरा से पहले गोधरौली फिलिंग सेंटर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से घायल हुए तांगा चालक को सदर अस्पताल में फर्स्ट एड करने के बाद कानपुर रेफर किया गया था।
करंट ने एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। विद्युत विभाग को कुसूरवार ठहराते हुए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
मलवां थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरे रावतपुर गांव निवासी स्व. श्यामलाल पाल का पुत्र फूलचंद्र (20) रविवार की रात करंट से टूटे तार को जोड़ते वक्त हादसे का शिकार हो गया। परिजन जब तक चीख सुनकर पहुंचते उसका शरीर नीला पड़ चुका था।
युवक की मौत की खबर पाकर शोकाकुल चौखट में पहुंच रहे ग्रामीण विद्युत विभाग को कोसते नजर आए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव से ब्लाक की ओर आने वाली सड़क पर कुछ देर हो हल्ला भी मचाया। उधर, मलवां थानेदार मुन्ना बाबू निरंजन ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।