फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Immersed in the pond four children, two died

चार बच्चे तालाब में डूबे, दो की मौत

Tue, 05 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the pond four children, two died
प्रतीकात्मक।

बकेवर थानाक्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर में चार बच्चे गांव किनारे बने तालाब में नहाते समय डूबने लगे। शोर सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कूदकर दो को बचा लिया, लेकिन दो की मौत हो गई। सूचना पहुंचते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सोमवार को गांव के श्रीचंद्र कुशवाहा का दस वर्षीय इकलौता बेटा अंशु, रामऔतार का 12 वर्षीय बेटा अनुज, राम प्रकाश का आठ वर्षीय बेटा अमन व राजेश का 11 वर्षीय बेटा हिमांशु बारिश में नहा रहे थे। खेलते-खेलते चारों गांव के किनारे बने तालाब पर पहुंच गए और नहाने लगे।
विज्ञापन


नहाते समय अचानक चारों डूबने लगे। बचने के लिए बच्चों ने शोर मचाया, तो आसपास मौजूद ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। पांच-छह लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाई। अमन व हिमांशु को जैसे-तैसे निकाल लिया गया। दोनों की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद अंशु व अनुज को भी ग्रामीणों ने निकाल लिया। सभी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अंशु व अनुज को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष शुभनारायन ने बताया कि उन्हें किसी ने हादसे की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed