फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Illegal mining, the state government Jimmedar- Sadhvi Niranjan Jyoti

अवैध खनन के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार- साध्वी निरंजन ज्योति

Fri, 27 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 27 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining, the state government Jimmedar- Sadhvi Niranjan Jyoti
पत्रकारों से बातचीत करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री शाध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्र सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल सकुशल पूरा होने पर खुशी जताई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए थे वह धीरे धीरे पूरे हो रहे हैं। उन्होंने जिले में हो रहे अवैध खनन के सवाल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अवैध खनन के मामले में वह किसानों के साथ हैं और अवैध खनन के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन


शहर के तांबेश्वरपुरम स्थित अपने आवास में केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में सांसद निधि से 337.927 लाख रुपये की लागत से जिले में सीसी रोड का निर्माण कराया। खागा रेलवे स्टेशन में पांच आरसीसी व छह स्टील बेंच तथा फतेहपुर रेलवे स्टेशन में दस आरसीसी व नौ स्टील बेंच स्थापना के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 2014 से 2016 तक 1378 गांव और मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया गया।
विज्ञापन


326 गांवों में कार्य प्रगति पर हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 40 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 103.905 किलोमीटर की 40 सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिले में हो रहे अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने अवैध खनन की शिकायत प्रदेश और केंद्र सरकार से की तो जिले से अवैध खनन न होने की रिपोर्ट प्रशासन ने भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन के खिलाफ किसानों के साथ है और अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को घोटाले की सरकार बताया तो सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि जिले में जल्द ही एक मेगा फूड पार्क बनेगा। इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed