{"_id":"613a56458ebc3eb796118ab2","slug":"illegal-construction-demolished-fatehpur-news-knp6512178104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड पर बने गेट को कालेज प्रबंधन ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड पर बने गेट को कालेज प्रबंधन ने तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। बालिका डिग्री कॉलेज का मुख्य गेट प्रबंधन ने खुद तोेड़ दिया। चकरोड पर बने गेट को हटाने के लिए एसडीएम द्वारा प्रबंधन को दो दिन का समय दिया गया था। प्रबंधन ने गेट तोड़कर चकरोड के बगल से बाउंड्री का निर्माण शुरू कराया है।
कस्बे के बालिका डिग्री कॉलेज में तीन दिन पहले एसडीएम आशीष कुमार व ईओ लालचंद्र मौर्य पहुंचे थे। उन्होंने कालेज का गेट चकरोड पर बनाने को लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद एसडीएम ने कॉलेज प्रबंधन को गेट चकरोड से हटाने के लिए कहा था, जो नहीं हटाया गया था। इस पर एसडीएम ने दो दिन की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रबंधक ने चकरोड पर बना कॉलेज का गेट खुद ही तोड़कर हटा दिया।
प्रबंधन ने चकरोड का रास्ता खोल दिया है। चकरोड के रास्ते पर अन्य लोगों ने खेत, मेड़ बना रखी है। जिसे तहसील प्रशासन को खाली कराना होगा। जिसके बाद ही यह चकरोड स्टेशन तक पहुंचेगी। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि चकरोड पर अगर लोगों के खेत बने हैं, तो उसे भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा।