{"_id":"611ab30c8ebc3e42e42075d3","slug":"illegal-coal-fatehpur-news-knp6464930171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कोयला भट्ठी को जेसीबी से ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कोयला भट्ठी को जेसीबी से ढहाया
विज्ञापन
फतेहपुर। वन विभाग की टीम सोमवार को कोयला भट्ठी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। सेमौर गांव में तीन भट्ठियां जेसीबी से ढहा दी गईं।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के सेमौर गांव में फरीदउद्दीन अवैध तरीके से कोयला भट्ठी चला रहा था। वन विभाग ने कोयला भट्ठी बंद कराने के लिए फरीदउद्दीन को नोटिस दी थी। एक महीने पहले थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, फिर भी फरीदउद्दीन कोयले का अवैध कारोबार बंद नहीं कर रहा था। भट्ठी वाले स्थान पर लकड़ी भी पड़ी थी।
क्षेत्राधिकारी आरएन सैनी ने बताया कि तीनों भट्ठियों को जेसीबी से ढहा दिया गया है। इस मौके पर वन दरोगा मयंक पटेल, अनूप सिंह, शिवमंगल यादव, अभिनव सिंह, वन रक्षक बृजेश यादव और अवधेश कुमार यादव मौजूद रहे।