फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   If you arrive for the exam without an identity card, you will not be allowed entry.

Fatehpur News: बिना पहचान पत्र के परीक्षा देने पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 06 Feb 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
If you arrive for the exam without an identity card, you will not be allowed entry.
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी की जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पाठ्य सामग्री या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। यदि केंद्र परिसर में कोई अनुचित सामग्री पाई गई तो संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में केवल सचल दल के सदस्य, पर्यवेक्षक या राजपत्रित अधिकारी को ही प्रवेश की अनुमति होगी। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक प्रवेश के समय परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं होने पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार वैकल्पिक पहचान पत्र के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के संबंध में छात्र-छात्राओं को पहले ही सभी निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed