फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   icy wind chill grew, the mercury reached 6 degrees, routine Sorority

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, पारा 6 डिग्री पहुंचा, दिनचर्या बिगड़ी

Sun, 21 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
icy wind chill grew, the mercury reached 6 degrees, routine Sorority

पारा 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों की दिनचर्या ध्वस्त हो गई। शनिवार का दिन इस मौसम का सबसे सर्दीला रहा। पूरा दिन सूरज न निकलने से लोगों का ठंड से हाल बेहाल रहा। बर्फीली हवाएं चलने से लोगों  का घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा।

विज्ञापन


उधर, भीषण ठंड  से सरकारी स्कूलों में जहां छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही, वहीं सरकार दफ्तरों में अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। कर्मचारी, अधिकारी विलंब से दफ्तर पहुंचे और समय से पहले चलते बने।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही मौसम का मिजाज खराब हो गया था। रात 10 बजे से कोहरे की शुरुआत शनिवार  सुबह तक रही। आबादी के बाहर की कौन कहे, शहर के मध्य भी पूर्वान्ह 10 बजे तक  कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से निजी स्कूलों की बसें रेंगती रहीं। सरकारी स्कूलों में बहुत ही कम बच्चे पहुंचे। कड़ाके की ठंड से टीचरों ने समय से पहले बच्चों की छुट्टी कर दी। चाय नाश्ते की दुकानों में ठंड से राहत पाने के लिए भट्ठियों के पास ही खड़े रहे।

कड़ाके की ठंड के कारण शहर में सन्नाटा रहा।  शहर के रोडवेज बस स्टाप ज्वालागंज तथा निजी बस स्टैंड रामगंज पक्का तालाब, बिंदकी बस स्टैंड, जयरामनगर, अशोकनगर, देवीगंज क्रासिंग में यात्री ठंड में जूझते रहे। 

कोहरे और ठंड के कारण सुबह 10 बजे तक निजी और सरकारी बसों का संचालन बहुत कम हो पाया। कचहरी, नई तहसील और पुरानी तहसील में दोपहर 11 बजे के बाद वादकारी पहुंचे और शाम 3 बजे के बाद सन्नाटा हो गया। अधिवक्ता ठंड से पहले ही चलते बने।

बिंदकी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। नगर पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं कराई है। लोग अपनी व्यवस्था कर अलाव जलवाते रहे।

शनिवार को कड़ाके की ठंड से नगर व तहसील क्षेत्र के लोग घरों में दुबके रहे। ठंड में खेती का कार्य भी प्रभावित नजर आया। अर्पित ओमर, जगदीश प्रसाद, प्रेमशंकर, हरिओम, नरेंद्र देव ने अलाव की व्यवस्था न कराने पर नाराजगी जताई।

नगर पालिका अध्यक्षा नीलम सोनी ने बताया कि अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। यदि ऐसी ही ठंड पड़ी तो प्रत्येक मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।

जब लोग ठंड से ठिठुरकर मर रहे हैं तब पालिका प्रशासन की नींद खुल रही हैं।  कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी लेकिन पालिका प्रशासन को अभी तक जलाव जलाने की फुर्सत ही नहीं मिली।

खागा नगर में सन्नाटा पसरा रहा। राजकीय कार्यालय भी सूने रहे। स्कूलों में छात्र-छात्राओं का संख्या कम रही। शिक्षक भी कम आए। खेती बाड़ी क ा भी काम बंद रहा।

शनिवार को कोहरे और कड़ाके की ठंड  सेसड़कें सूनी रहीं। अधिकांश लोग घरों में बैठकर अलाव तापते रहे। मार्निंग वाक करने वाले नागरिक और कोचिंग आने वाले छात्र नजर नहीं आए।


दुकानें भी दस बजे के बाद खुलीं। छह बजते ही बाजार बंद हो गये। तहसील और अन्य कार्यालयों में बहुत कम लोग आए।  मजदूरों के न आने से निर्माण कार्य ठप रहे। रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या कम रही।
धाता संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ठंड से लोग हलाकान रहे।

अलाव न जलने से राहगीर चाय की दुकानों में जाकर हाथ सेंकते रहे। इसी प्रकार विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ठंड से पशु-पक्षी भी प्रभावित दिखे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed