फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ICU facility will be available soon in the district hospital

Fatehpur News: जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Tue, 20 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 20 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ICU facility will be available soon in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला अस्पताल में बारह बेड का आईसीयू वार्ड अगले महीने बनकर तैयार हो जाएगा। आईसीयू वार्ड अस्पताल के सेकंड फ्लोर में बन रहा है। आईसीयू के संचालन से ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन व अन्य बीमारियों से ग्रसित गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल से रेफर नहीं होना पड़ेगा। साथ ही आईसीयू के लिए निजी अस्पताल में भारी भरकम रकम खर्च करने से भी बचत होगी।
अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में दिनोंदिन सुविधाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में आईसीयू की सुविधा भी है। अस्पताल प्रबंधन को वार्ड से जुड़ी सेक्शन मशीन, डी फैब्रिवेटर, पल्स आक्सीमीटर, वेंटिलेटर सहित जरूरी मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। 12 बेड का आईसीयू वार्ड तैयार होते ही सभी मशीनों को इंस्टाल कर दिया जाएगा। अगले महीने से आईसीयू की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। आईसीयू वार्ड बनने के साथ ही 42 बेड का पीकू वार्ड भी बन रहा है। जिसमें गम्भीर बच्चों को भर्ती किया जाएगा। वार्ड में 29 दिन के बच्चों से लेकर 17 वर्ष के गंभीर किशोरों के इलाज की सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में सदर अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड में शून्य से 28 दिन के बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 29 दिन से ऊपर आयु के बच्चों को गंभीर स्थिति में रेफर किया जाता है। प्राचार्य आरपी सिंह ने बताया कि आईसीयू वार्ड 20 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन और गंभीर मरीजों के उपचार में आसानी होगी।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन की नियुक्ति
जिला अस्पताल में अगले हफ्ते न्यूरो सर्जन डॉ श्याम गोपाल वर्मा की नियुक्ति हो जाएगी। डॉ. श्याम गोपाल वर्तमान में कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed