फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   icse board result declared

तीनों स्कूलों का शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम

Sun, 25 Jul 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
icse board result declared
फतेहपुर। आईसीएसई का 10वीं और 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। बिना परीक्षा कराए घोषित हुए परिणाम तीनों स्कूलों का शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिले में आरवीएस इंटर नेशनल स्कूल, प्लेवे इंग्लिश मीडियम स्कूल और सेंट जोंस स्कूल को मिलाकर तीन स्कूलों में आईसीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम संचालित है।
सेंट जोंस स्कूल में केवल हाईस्कूल की कक्षा संचालित थी। इस कक्षा में कुल 42 बच्चे पंजीकृत थे, जिनमें शत प्रतिशत उत्तीर्ण हो गए। स्कूल संचालक फादर जे जार्ज ने शत प्रतिशत बच्चों के सफल होने की बात कही है।
इसी प्रकार आरवीएस इंटरनेशन स्कूल की प्रधानाचार्य गीति सभाचंदानी कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत होने का दावा किया है। यह भी दावा किया उनके 20 प्रतिशत बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

प्लेवे इंग्लिश स्कूल शादीपुर में भी 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाण शतप्रतिशत आने का दावा किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूलों पहुंचे गिने चुने बच्चों ने जश्न मनाया। स्कूल की तरफ से मिष्ठान वितरण किया गया। प्लेवे स्कूल के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने बच्चों से अपील किया कि भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त करते परिवार के साथ स्कूल का नाम रौशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed