{"_id":"65b81d4d99696be70706fae7","slug":"i-cant-understand-anything-im-going-to-die-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-110332-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, मैं मरने जा रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, मैं मरने जा रहा हूं
Tue, 30 Jan 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो 23- रामरूप
सेमरा हत्याकांड में युवक ने रविवार को की थी खुदकुशी, वीडियो में पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
वीडियो मिलने के बाद परिजन एसपी से मिले, अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हत्याकांड में संदिग्ध युवक ने रविवार को आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से आजिज होकर जान देने की बात कही है। वायरल वीडियो के आखिर में वह बोला, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, मैं मरने जा रहा हूं।
अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में एसपी उदयशंकर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अनोखेलाल का पुत्र रामरूप (21) पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता ने एसपी से शिकायत में बताया कि नवंबर में थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रामरतन की सोते समय हथियार से हत्या कर दी गई थी। उसका बेटा रामरूप दो जनवरी को महाराष्ट्र से लौटा था। थरियांव पुलिस बेटे को घटना में संदिग्ध बताकर थाने में दो बार पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान बेटे को पीटा और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। थरियांव पुलिस 27 जनवरी की सुबह बेटे को घर से उठा ले गई। हत्या का गुनाह कबूल कराने के लिए पूरे दिन पीटा। शाम को छोड़ते समय बेटे को 29 जनवरी को फिर थाने आने के लिए कहा। बेटे ने घर में आपबीती बताई। वह पूरी रात दहशत में रहा। दूसरे दिन रविवार सुबह खेत जाने के बहाने घर से निकला। खेत पर पेड़ पर गमछे के फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
उन्होंने हुसैनगंज थाने में बेटे की आत्महत्या की जानकारी दी। अंतिम संस्कार के बाद छोटे बेटे श्याम ने रामरूप का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में रामरूप का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो मिला। वीडियो में थरियांव पुलिस पर पूछताछ के दौरान प्रताड़ित करने, हत्या में जेल भेजने की धमकी व रुपये मांगने की वजह से आत्महत्या करने की वजह बताई गई। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
फतेहपुर। सेमरा गांव के रामरतन हत्याकांड में एसपी कार्यालय में आए रामरूप के भाई श्याम ने बताया कि उसके भाई को पुलिस रामरतन हत्याकांड में बेवजह लपेट रही थी। हत्याकांड के दौरान भाई महाराष्ट्र में काम पर था। घटना के बाद परिवार के सभी लोग शोक में डूब गए थे। उस समय किसी ने मोबाइल की ओर ध्यान नहीं दिया था। वह प्रयागराज गया था। रविवार दोपहर भाई की मौत की खबर पर पहुंच सका। खेत पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खोजबीन के दौरान ही मोबाइल मिला। थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। किसी ने उसे पीटा नहीं है। सिर्फ थाने लाकर पूछताछ की गई है। उधर, हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें आत्महत्या की सूचना नहीं दी गई है। ऐसी घटनाओं पर पुलिस प्राथमिकता से शव का पोस्टमार्टम कराती है।
वायरल वीडियो 50 सेकेंड है
मृतक रामरूप ने मौत के पहले का वायरल वीडियो 50 सेकेंड है। वीडियो में उसने आपबीती बताई है। वीडियो में बोला कि उसे गांव से पुलिसवाले थाने ले गए। बुरी तरह मारापीटा और मां बहन की गाली दे रहे थे। पुलिसवाले बंदूक कनपटी में लगाकर कहते कि बोल साले नहीं मार दूंगा। सूजा दिखाकर आंख में भोंकने की बात कही। पैसे मांग रहे थे, पैसे नहीं देने पर जेल कटवाना बोला। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा मैं मरने जा रहा हूं।