{"_id":"6929f9f251e6af59fc07e0f8","slug":"husband-who-returned-from-saudi-arabia-had-unnatural-sex-gave-triple-talaq-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144700-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सऊदी अरब से लौटे पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सऊदी अरब से लौटे पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, दिया तीन तलाक
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालीजन ने बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सऊदी अरब से लौटे पति की दूसरी शादी के बारे में पत्नी को जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इस पर पति ने उसे तीन तलाक देकर जेवरात छीन लिए और घर से निकाल दिया। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी स्थापित किए।
मामला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2022 को हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन मुंबई में दुकान खोलने के लिए तीन लाख रुपयों की मांग की।
इस पर पिता ने पति को तीन लाख रुपये दिए। 18 फरवरी 2023 को पति सऊदी अरब चला गया। इसके बाद ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। नवंबर में पति सऊदी उरब से लौटा तो वह भी प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। दूसरी शादी की जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो 12 सितंबर को तीन तलाक देकर जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया।
इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पति, देवर, सास, मौसिया ससुर समेत पांच ससुरालीजन के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिकारों की सुरक्षा, जान से मारने की धमकी, लज्जा भंग करने के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।