{"_id":"67a654b4f93a3083bc0c1897","slug":"husband-ran-away-after-giving-triple-talaq-at-the-crossroads-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-128944-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चौराहे पर तीन तलाक देकर भागा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चौराहे पर तीन तलाक देकर भागा पति
विज्ञापन
फतेहपुर। कचहरी से घरेलू हिंसा के वाद की तारीख से घर लौट रही महिला को चौराहे पर पति तीन तलाक देकर भाग निकला। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात महिला के पति व ससुर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबहरा मोहल्ला निवासी अनवर अली की पुत्री हुस्ना बानो ने बताया कि उसकी शादी बांदा के तिंदवारी थाने के संतोष नगर निवासी अनवर अली के साथ हुई थी। करीब एक साल पहले ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। उसका कोर्ट में ससुरालियों के खिलाफ मामला विचाराधीन है।
वह 30 सितंबर को कोर्ट की तारीख में होकर मां के साथ घर जा रही थी। अवंतीबाई चौराहे के पास रिक्शे का इंतजार करने लगी। पति अनवर अली, ससुर असगर अली उसके पास आए। वाद वापस लेने की धमकी देने लगे। इन्कार करने पर ससुर के कहने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मां ने जेवर, सामान वापस मांगे। इस पर पति उन लोगों को धमकी देकर भाग निकला। महिला ने मामले की बांदा एसपी से शिकायत की। बांदा से जिला पुलिस को जांच आई। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)