{"_id":"658c6f8413938feec60d5754","slug":"husband-is-threatening-triple-talaq-after-throwing-him-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-8921-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घर से निकालने के बाद पति दे रहा तीन तलाक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घर से निकालने के बाद पति दे रहा तीन तलाक की धमकी
Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकालकर तीन तलाक की धमकी दी है। मामले में पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी अनीस अहमद की पुत्री आशिफा बानो की शादी पांच साल पहले प्रतापगढ़ जिला के संग्रामगढ़ थाने के अवसैनगंज निवासी अल्ताफ अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति अल्ताफ, ससुर मुस्लिम, देवर शोएब अख्तर, आलिम, ननद शूबी, सास सुगरा, जेठ अच्छन, तारिक दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार घर निकाल चुके हैं।
किसी तरह समझौते के बाद उसे रखते रहे। पति ने कुछ दिन पहले बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। पति फोन पर तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।