{"_id":"5f2c3a028ebc3eaac749ecec","slug":"husband-dead-boy-found-in-room-in-fatehpur-fatehpur-news-knp575409011","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
थरियांव में हिसाब को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि शव के पैर जमीन में टिके होने से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी स्वर्गीय गजराज लोधी का बेटा अशर्फी (35) मजदूरी करता था। पत्नी चित्ररेखा रक्षाबंधन में मायके गई थी। मायके से लौटने के बाद बुधवार शाम पति ने खर्च को दिए चार हजार रुपयों का हिसाब मांगा। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विवाद का शोर परिवार और आसपास के लोगों ने देर रात तक सुना। उसके बाद पत्नी बरामदे में सो गई। अशर्फी कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह गांव के साथी मजदूरी अशर्फी को लेने घर पहुंचे तो चित्ररेखा कमरे में गई, वहां उसका शव धन्नी से बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
भाई जयकरन लोधी ने बताया कि उसे ग्रामीणों से पता चला है कि घर में रात को दो नकाबपोश आए थे। जिन्होंने हत्या कर शव लटका दिया होगा। घटना से बेटे आलोक, ननका और पत्नी बेसुध हो गए। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को शव जमीन पर मिला था। परिजनों की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गई है।