फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband committed suicide, reason of wife's death remains unresolved

Fatehpur News: पति की खुदकुशी पत्नी की मौत का कारण अनसुलझा

Sat, 04 Jan 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide, reason of wife's death remains unresolved
फतेहपुर। थाना क्षेत्र में किराना व्यवसायी पति और पत्नी के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौतों का रहस्य उलझा है। महिला की किन हालातों में मौत हुई, यह साफ नहीं हो सका है। कयास लगाए जा रहे कि घटना से पूर्व महिला और पति के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया होगा। यह देखकर पति फंदे से लटका होगा।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना के मीरापुर सरकी गांव निवासी प्रकाश (45) असोथर थाना क्षेत्र के जागेश्वर मंदिर के पास किराने की दुकान चलाता था। वहीं घर बनाकर रहता था। पहली पत्नी की मौत के बाद प्रकाश ने दूसरी शादी सुकेती गांव की रानी देवी (36) से तांबेश्वर मंदिर में की थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे। दोनों के कमरे में शुक्रवार को शव मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट आई है। इस चोट से महिला की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रकाश की मौत लटकने से आई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के अनुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed