फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   husband and wife dead in thouch of current

करंट से पति और पत्नी की मौत, कोहराम

Mon, 16 Aug 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
husband and wife dead in thouch of current
हथगाम। क्षेत्र के रायचंदपुर गांव में टेबल फैन गिरने से युवक और उसकी पत्नी की करंट से मौत हो गई। हादसा रविवार रात को हुआ। बच्चे की रोने पर घर वालों की नींद खुली तो हादसे की जानकारी हुई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रायचंदपुर गांव निवासी मनोज कुमार (35), पत्नी श्यामकली (32), पुत्री शिवानी (15), शशि (4), पुत्र यश (2) और अपनी मां मनिया देवी के साथ रहता था। मनोज पलिया उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन था। रविवार रात मनोज कुमार के बगल में रखा टेबल फैन (फर्राटा) अचानक उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आने से मनोज झुलसने लगा तो पत्नी श्यामकली की नींद खुली। उसने हाथ से पंखा हटाने का प्रयास किया तो वह भी करंट से चपेट में आकर मनोज की चारपाई पर गिर गई। करंट से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

चंद मिनट बाद बगल की चारपाई में लेटे पुत्र यश के रोने की आवाज व कमरे से दुर्गंध आने से मनिया देवी की नींद टूटी और वह कमरे में पहुंचीं। अंदर का नजारा देख वह दंग रह गईं। शिवानी भी वहां आ गई। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी आए और पंखा हटाया। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मां मनिया देवी की सूचना पर हथगाम पुलिस सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में कोहराम मच है। इंस्पेक्टर हथगाम एके सिंह ने बताया कि करंट से दंपती की मौत हुई है। मां की तहरीर पर हादसे की सूचना दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने दो शादियां की थीं। मनोज की पहली पत्नी सुलेखा है। जो विवाद के कारण अपने मायके बौंडर गांव थाना असोथर में रहती है। पहली पत्नी से मनोज को दो पुत्रियां शिवानी (15), नंदनी (8) व एक पुत्र शिवम (10) हैं। दोनों का विवाद न्यायालय में चल रहा है और मनोज, अपनी पहली पत्नी को कोर्ट के आदेश पर गुजारा-भत्ता भी देता था।
मनोज कुमार का पहली पत्नी से संबंध बिगड़ने के बाद उसने अपने मामा की लड़की श्यामकली निवासी रसूलाबाद से प्रेम विवाह कर लिया था। श्यामकली से उसे दो संतानें थीं। इसमें चार साल की शशि देवी व दो साल का बेटा यश हैं। घर में वह श्यामकली, उसके दो बच्चे व पहली पत्नी सुलेखा से बेटी शिवानी रहती थी।
मनोज कुमार के पिता रामऔतार का निधन हो चुका है। जबकि उसके छोटे भाई विनोद कुमार ने करीब दो साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मनोज की चार बहनें हैं। इसमें उर्मिला, कमलेश, बसंती और रामा हैं। चारों बहनों की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर पर मनोज की पहली पत्नी सुलेखा व उनका परिवार भी गांव पहुंचा।

मनोज और श्यामकली की मौत से उसके बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया। बच्चों के सिर पर अब मां सुलेखा और दादी मनिया देवी का ही साया बचा है। हादसे के बाद तीनों बच्चे गुमसुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed