फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hurt by beating by in-laws, woman consumed poison

Fatehpur News: ससुरालियों की पिटाई से आहत महिला ने जहर खाया

Thu, 19 Sep 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hurt by beating by in-laws, woman consumed poison
फतेहपुर। ससुरालियों की पिटाई से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी सोनू की पत्नी कविता ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर जेठ अमर, जेठानी मुनीसा, ननद आरती ने मारापीटा। पिटाई से आहत होकर उसने कीटनाशक खा लिया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। इलाज के बाद हालत में सुधार आया है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



किशोरी के अपहरण का मुकदमा

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 13 सितंबर को अष्टभुजी मंदिर मेला को देखने गई थी। जहां से लापता हो गई। पिता ने पुत्री के अपहरण का अजय निवासी मकोरौली थाना जहानाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन




तमंचा तानकर युवक को पीटा

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर निवासी छोटू ने बताया कि उसे देवलान मोड़ पर गांव के प्रभाकर उर्फ चेतन, राहुल प्रजापति, निशांत ने पुरानी रंजिश के चलते घेर लिया। उसे गाली गलौज कर तमंचा तानकर पीटा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मां बेटे पर हसिया से हमला

फतेहपुर। चांदपुर थाने के गोहरारी निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह शाम को दुकान जा रहा था। रास्ते में बंबुरिया निवास बलवंत ने उस पर बाइक चढ़ा दी। विरोध करने पर उसे लाठी से पीटने लगा। बीच बचाव में मां गंगाजली और भाई रवींद्र पर हंसिया से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed