फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hundreds of bighas of farmland were swallowed by the river due to erosion caused by the Pandu and Ganga.

Fatehpur News: पांडु और गंगा की कटान से सैकड़ों बीघे खेत नदी में समाए

Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of farmland were swallowed by the river due to erosion caused by the Pandu and Ganga.
फोटो-33-पांडु नदी से कटकर बही जमीन। संवाद - फोटो : लंभुआ में धरना देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
औंग। मलवां ब्लॉक की अभयपुर ग्राम पंचायत के बड़ाखेड़ा और बिंदकी फॉर्म क्षेत्र में पांडु और गंगा नदी की कटान ने तबाही मचाई है। इस वर्ष बाढ़ के कारण सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन नदियों में समा गई है, जिससे फूल और धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, तेज बहाव से मुख्य मार्ग भी कटान से महज 25 मीटर दूर रह गया है, जिससे बिंदकी फॉर्म का अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन




पांडु नदी ने पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अधिक नुकसान पहुंचाया है। यूकेलिप्टस के कई पेड़ भी जड़ से उखड़कर नदी में बह गए हैं। बिंदकी फॉर्म निवासी मोतीलाल चौहान और बसंत ने बताया कि गांव के दोनों ओर से पांडु और गंगा तेजी से जमीन काट रही हैं। गंगा का जलस्तर सोमवार शाम 100.72 मीटर था, जो मंगलवार शाम घटकर 100.49 मीटर हो गया। 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर जलस्तर घटने के बावजूद खतरा बरकरार है। मुख्य मार्गों पर अभी भी बाढ़ का पानी भरा है और जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन





बड़ाखेड़ा समेत कई गांवों में घरों के आसपास जमा बाढ़ के पानी से दुर्गंध आने लगी है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। उन्होंने जल निकासी, सफाई और दवा छिड़काव की मांग की है। बिंदकी फॉर्म, सदनहा और कालीकुंडी के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। इस वर्ष तीन बार बाढ़ आने से कई बच्चे स्कूल-कॉलेज नहीं जा सके हैं।

फोटो-33-पांडु नदी से कटकर बही जमीन। संवाद

फोटो-33-पांडु नदी से कटकर बही जमीन। संवाद- फोटो : लंभुआ में धरना देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed