फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hospital operator accused of assault, complaint to DM-SP

Fatehpur News: अस्पताल संचालक पर मारपीट का आरोप, डीएम-एसपी से शिकायत

Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hospital operator accused of assault, complaint to DM-SP
फर्रुखाबाद। महिला मरीज के तीमारदार ने एक झोलाछाप पर शहर के मोहल्ला बीबीगंज में बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने का आरोप लगाया है। डीएम और एसपी से शिकायत की है कि रुपये लेने के बाद भी पथरी का ऑपरेशन न करने का विरोध करने पर संचालक ने कर्मियों के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के मोहल्ला दीवान मुबारिक निवासी पवन वर्मा ने डीएम और एसपी से शिकायत की। कहा कि उन्होंने अपनी परिचित महिला को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए गल्लामंडी बीबीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। संचालक ने 50 हजार रुपये जमा कराकर महिला का ऑपरेशन किया। अस्पताल से छुट्टी के आठ दिन बाद फिर दर्द होने पर दूसरे अस्पताल में दिखाया। वहां पथरी बताई गई। इससे उसका दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा।
विज्ञापन

संचालक से जब कहा कि रुपये लेने के बावजूद आपरेशन क्यों नहीं किया। इस पर संचालक व उसके साथियों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। 22 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे वह टहल रहा था, तभी संचालक ने उसे पकड़कर अस्पताल में बंद कर लिया और मारपीट की। संचालक बिना डिग्री और पंजीकरण के ही अस्पताल चला रहा है। आए दिन अस्पताल में मरीजों के साथ अनहोनी की घटनाएं हो रही हैं। पवन ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed