{"_id":"62796bbd64e8d24f38712422","slug":"hospital-maut-andhi-fatehpur-news-knp695868288","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरे टीनशेड की चपेट में आए किसान ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरे टीनशेड की चपेट में आए किसान ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। आंधी में पड़ोसी के टीनशेड की चपेट में आने से घायल किसान की सोमवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की जान बचाने के लिए युवाओं ने सोशल मीडिया की मदद से चंदा भी जुटाया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा। विधायक समेत अन्य लोग पहुंचे।
थानाक्षेत्र के नसेनिया गांव के किसान गिरधारी लाल पटेल (48) चार मई की शाम दरवाजे पर खड़े थे। तभी पड़ोसी का आंधी में टीनशेड उड़ा था। छत की बाउंड्री तोड़कर नीचे खड़े किसान पर गिरा था। इससे गिरधारी गंभीर रूप से घायल हुआ था। कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने ऑपरेशन में लाखों रुपए का खर्च बताया था।
गांव के अभिषेक वर्मा और शिव प्रकाश शुक्ला ने किसान के इलाज को सोशल मीडिया में आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। दो दिन के अंदर युवाओं की यह मुहिम काफी कारगर साबित हुई। करीब एक लाख पांच हजार रूपये जुटाए थे।
विज्ञापन
उन्हें सोमवार को आपरेशन थियेटर लेकर जा रहे थे, तभी उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। विधायक राजेंद्र पटेल परिवार से मिलने पहुंचे। एसडीएम से वार्ता की और परिवार को दैवीय आपदा का लाभ दिलाने को कहा। किसान के दो बेटे नितिन, निखिल हैं। दोनों कानपुर में पढ़ाई करते हैं। पत्नी सविता शव देखकर बेहोश हो गई।