{"_id":"627121b4a78c411eb7399749","slug":"hospital-loot-dampatti-fatehpur-news-knp6946237125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे बेहोश मिले एमपी के पति और पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर किनारे बेहोश मिले एमपी के पति और पत्नी
विज्ञापन
घायल उमाशंकर मिश्र। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
धाता। कस्बे के अटेलवा पर नहर के पास खंदक में मंगलवार को मध्य प्रदेश के रहने वाले पति-पत्नी बेहोशी की हालत में मिले। जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने दोनों के जेवर-नकदी लूटकर उन्हें फेंक दिया था। ग्रामीणों ने दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश के उमरीया जिला तारा परसेवा गांव निवासी उमाशंकर मिश्र (65) व उनकी पत्नी सरोज देवी (62) सोमवार को मध्य प्रदेश से प्रतापगढ़ जनपद में होने वाली दावत में शामिल होने के लिए निकले थे।
देर रात कौशांबी जनपद के महेवाघाट में उन्हें देर हो गई। किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें प्रतापगढ़ पहुंचाने का झांसा दिया और गाड़ी में बैठाकर उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
जहरखुरानों ने उनके कपडे़ का बैग, सरोज देवी के नाक व कान के जेवर, रुपये आदि सामान समेटा और उन्हें अटेलवापर नहर के किनारे खंदक में फेंककर भाग निकले। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों के लिए निकले तो उन्हें अचेत देखकर स्तब्ध रह गए।
पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने उनकी तलाशी कराकर उनके रिश्तेदारों को सूचित किया और अस्पताल भेजा। धाता अस्पताल से उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।